बलिया, फरवरी 18 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं जिले में 132 केंद्रों पर बुधवार से शुरू हो गई। पहले दिन सुबह और शाम की पाली में दोनों कक्षाओं के हिंदी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा को नकलविहीन, सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। केन्द्रों पर पुलिस का भी कड़ा पहरा है। केन्द्र से लेकर कंट्रोल रूम तक सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हैं। हाईस्कूल में कुल 57 हजार 936 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पहले दिन 53188 ही परीक्षा में शामिल हुए। 4748 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में 61 हजार 724 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 4215 परीक्षार्थी पहले ही दिन परीक्षा में शामिल नहीं हुए। दोनों पालियों में कहीं से कोई अनुचित साधन का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.