लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- यूपी बोर्ड की चल रही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। इसमें 2941 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में इण्टरमीडिएट में जीव विज्ञान गणित का पेपर हुआ। इसमें 833 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। सचल दस्तों ने परीक्षा केन्द्रों पर छापामारी की। बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूम के मुताबिक पहली पाली में हाईस्कूल अग्रेजी के इम्तिहान में कुल पंजीकृत छात्र-छात्राएं 49933 रहे। इनमें से 46994 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा केन्द्र पर पहुंचकर परीक्षा जबकि 2941 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केन्द्रों पर सघन तलाशी के बाद छात्र-छात्राओं को अन्दर जाने दिया गया। कंट्रोल रूम से भी परीक्षा केन्द्रों पर नजर रखी गई। इसके अलावा सचल दस्तों ने भी परीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.