लखीमपुरखीरी, फरवरी 19 -- यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा बुधवार को जिले के 129 कालेजों के परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली में हाईस्कूल हिन्दी विषय की परीक्षा हुई वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिन्दी की परीक्षा आयोजित की गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई परीक्षा के दौरान सचल दस्तों ने भी छापामारी की। हाईस्कूल की परीक्ष्ज्ञा में 2846 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे वहीं इंटर में 1706 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान एडी बेसिक ने परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। पहली पाली में हुई हाईस्कूल में हिन्दी विषय की परीक्षा हुई। कुल पंजीकृत 49613 छात्र-छात्राओं में से 46767 ने परीक्षा दी जबकि 2846 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 40495 छात्र-छात्राओं में से 38789...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.