बिजनौर, फरवरी 18 -- जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है। प्रथम पाली में हाईस्कूल हिन्दी और द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट हिन्दी एवं सामान्य हिन्दी की परीक्षा थी। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। कोई नकलची छात्र नहीं पकड़ा गया। प्रथम पाली में हाईस्कूल के 2095 छात्र-छात्राओं ने तो इंटरमीडिएट में 1596 ने परीक्षा छोड़ी। परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस की चाकचौबंद व्यवस्था रही। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर अधिकारियों ने पहले ही पूरी तैयारी कर ली थी। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 119 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। यूपी बोर्ड परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली साढे़ आठ बजे से 11 बजकर 45 मिनट तक तथा दूसरी पाली 2 बजे से सवा पांच बजे तक हुई। पहली पाली में हाईस्कूल हिन्दी का पेपर था। 45216 छात्र-छात्राए पंजीकृत थे जिसमें 43121 उपस्थित रहे और 2095 छात्र-छात्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.