चम्पावत, फरवरी 22 -- उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। शनिवार को हिंदी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा में जिले भर में 45 छात्र-छात्राएं गैर हाजिर रहे। चम्पावत जिले के 42 केंद्रों में शनिवार को हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा हुई। हाईस्कूल में जिले में कुल 2920 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 2875 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 45 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इनमें 30 छात्र व 15 छात्राएं शामिल हैं। सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण रही। सचल दल ने कई केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षाओं का जायजा लिया। परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले छात्र-छात्राओं की तलाशी ली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.