मिर्जापुर, मार्च 1 -- मिर्जापुर,संवाददाता l उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की चल रही वार्षिक परीक्षाओं में तीसरे दिन शनिवार को प्रथम पाली 10 वीं की अति महत्वपूर्ण गणित विषय की परीक्षा हुई l 117 परीक्षा केंद्रों पर 1852 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे l परीक्षा में कुल 25137 छात्र छात्राएं पंजीकृत थे l जिनमें 23285 छात्र -छात्राओं ने उपस्थित हो कर परीक्षा दी l इसी तरह इंटर की व्यवसायिक विषयों की परीक्षा में 715 पंजीकृत, 685 उपस्थित और 30 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे l जिला विद्यालय निरीक्षक मयाराम के नेतृत्व में सचल दल ने विभिन्न केंद्रों का दौरा कर नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.