मधुबनी, जनवरी 31 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। बाबूबरही प्रखंड मुख्यालय स्थित तमाम शिक्षण संस्थानों की बदहाल स्थिति वर्षों से प्रशासनिक उदासीनता का उदाहरण बनी है। हाईस्कूल को प्लस टू विद्यालय का दर्जा तो मिल गया। पर आज भी इसे पूरी बाउंड्री नसीब नहीं हो पाई है। सुरक्षा के अभाव में स्कूल परिसर फिलहाल बाहरी गतिविधियों और अतिक्रमण का केंद्र बनता जा रहा है। जबकि प्रखंड मुख्यालय का कल्याण छात्रावास भूमिगत हो चुका है। वर्ष 2019 में हाईस्कूल मद से मार्केट कॉम्प्लेक्स निर्माण शुरू हुआ। तब छात्रावास को तोड़ दिया गया। तबसे अब तक न छात्रावास का पुनर्निर्माण हुआ और न ही मार्केट कॉम्प्लेक्स का अधूरा निर्माण पूरा हुआ। स्टेडियम के लिए बाउंड्री निर्माण की शुरुआत हुई। इसके बावजूद बीते वर्ष वर्तमान की बीवीजी रामजी योजना और पहले की मनरेगा योजना से उसी खेल मैदान...