धनबाद, दिसम्बर 10 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने जिले में वर्ष 2010 में नियुक्त 82 शिक्षकों को वरीय वेतनमान दिया है। वरीय वेतनमान का आदेश जारी करने के लिए मंगलवार को झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने डीईओ अभिषेक से मिलकर सम्मानित किया। कार्यालय के प्रधान लिपिक राजीव चौधरी व लिपिक राखाल मंडल को भी सम्मान दिया। डीईओ ने हाईस्कूल शिक्षकों से कहा कि पूरी लगन और निष्ठा से माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परीक्षाफल को और अधिक बेहतर बनाने के लिए प्रयत्नशील रहे। संघ ने मौके पर वर्ष 2023 के शिक्षकों की सेवा संपुष्टि के संबंध मांग रखी। उचित कार्रवाई का आश्वासन मिला। प्रतिनिधिमंडल में संघ अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, सचिव उत्तम कुमार मंडल, उपाध्यक्ष अरुण कुमार, निखिल चंद मंडल, दिनेश कुमार दास, सुरेश कुमार मंडल, राजेश...