संभल, फरवरी 21 -- जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं शुक्रवार को 77 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गईं। हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान और इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरा से परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रखी गई। इसके अलावा सचल दल भी लगातार भ्रमण पर रहा। जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में सुबह 8.30 बजे से शुरू हुई हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान परीक्षा में पंजीकृत 26,757 परीक्षार्थियों में से 25,231 ने परीक्षा दी, जबकि 1,520 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट की कृषि शस्य विज्ञान की परीक्षा भी आयोजित हुई, जिसमें पंजीकृत 962 परीक्षार्थियों में से 912 उपस्थित रहे और 50 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.