हल्द्वानी, फरवरी 24 -- रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा में आठ नकल करते हुए छात्र-छात्राओं को पकड़ा गया है। बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि मंगलवार को हाईस्कूल में हिंदुस्तानी संगीत व हिंदी, इंटर में हिंदुस्तानी संगीत की परीक्षाएं कराई गई थी। बताया कि हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा में आठ छात्र-छात्राओं को नकल करते हुए पकड़ा गया है। हरिद्वार जिले के एक परीक्षा केंद्र में चार छात्र व चार छात्राएं को नकल करते हुए टीम ने पकड़ा है। बताया कि आठ छात्र व्यक्तिगत रूप से परीक्षाएं दे रहे थे। बताया कि हरिद्वार जिले के सीईओ ने बोर्ड को नकल संबंधित जानकारी दी है। नियमानुसार मामले की जांच की जा रही है। बताया कि हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा के लिए 111936 पंजीकृत किए थे। 108577 ने परीक्षा दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...