महाराजगंज, मार्च 5 -- लक्ष्मीपुर। लक्ष्मीपुर ब्लाक क्षेत्र में निराला इंटर कालेज मुड़ली में मंगलवार को सुबह प्रथम पाली में हाई स्कूल की परीक्षा के दौरान एक छात्र की तबीयत बिगड़ गई। वह उल्टी व घबराहट से पीड़ित हो गया। इससे केंद्र पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। शिक्षक परेशान हो गए। तुरंत मौके पर तैनात स्वास्थ्य टीम ने छात्र की जांच की। इसके बाद आवश्यक इलाज कर दवा दी गई। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मी रामकृष्ण जायसवाल व अवधेश कुमार यादव ने बताया कि इलाज के बाद पीड़ित सामान्य हो गया। उसने अपनी परीक्षा दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.