गाज़ियाबाद, फरवरी 19 -- गाजियाबाद। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की गुरुवार को कंप्यूटर और 12वीं की नागरिक शास्त्र की परीक्षा आयोजित हुई। छात्रों के लिए दोनों ही परीक्षाएं आसान रहीं। छात्र खिल खिलाते हुए परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते दिखाई दिए। वहीं, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की वैकल्पिक विषयों की परीक्षा हुई। यूपी बोर्ड की प्रथम पाली में सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक कंप्यूटर और दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक सिलाई विषय की परीक्षा हुई। छात्रों ने बताया कि कंप्यूटर की परीक्षा बहुत आसान थी, ज्यादातर प्रश्न किताब से पढ़े हुए ही आए। समय से पहले ही पेपर हल कर लिया था। वहीं, दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की दोपहर 2:00 से 5:15 तक नागरिक शास्त्र की परीक्षा आयोजित की गई। 100 नंबर के पेपर में कुल 32 प्रश्न पूछे गए। इसमें 10 बहुविकल्पीय, 10 अति लघु उत्तर...