चंदौली, फरवरी 24 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में सोमवार को 2797 परीक्षार्थियों ने इम्तहान छोड़ दिया। इसमें हाईस्कूल की पहली पाली में 1981 और इंटर की दूसरी पाली में 816 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से दूरी बनाई। वहीं पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने के लिए सोमवार को अपर शिक्षा निदेशक राम शरण ने कई केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का हाल जाना। जिले के 82 परीक्षा केंद्रों पर चल रही परीक्षा में सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में पंजीकृत कुल 27,396 परीक्षार्थियों में 25,428 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। जबकि 1968 अनुपस्थित रहे। जबकि इंटरमीडिएट की व्यावसायिक शिक्षा में पंजीकृत 206 परीक्षार्थियों में 193 उपस्थित एवं 13 अनुपस्थित रहे। वही...