सोनभद्र, फरवरी 20 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई। हाईस्कूल में सामाजिक विज्ञान व इंटरमीडिएट की अंग्रेजी और कृषि की परीक्षा होने के चलते जिला प्रशासन की तरफ से चौकसी बरती गई थी। दोनों पालियों को मिलाकर 2692 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। यूपी बोर्ड की परीक्षा में पहली पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान, इंटर की कृषि व दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। दोनों पालियों की परीक्षा में 42393 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 39701 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जबकि 2692 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 1933 व दूसरी पाली में 759 परीक्षार्थियों ने...