चम्पावत, मई 19 -- चम्पावत। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में जिला टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। हाईस्कूल के टॉपर सागर पांडेय 31 हजार और इंटर के कपिल भट्ट को 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा अन्य टॉपर को भी नगद धनराशि दी गई। लडवाल फाउंडेशन ने हर बार की तरह इस बार भी सम्मान समारोह का आयोजन किया। चम्पावत में सोमवार को लडवाल फाउंडेशन ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि डीएम नवनीत पांडेय और एसपी अजय गणपति ने विद्यार्थियों से ऊंचा लक्ष्य हासिल करने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.