सोनभद्र, जनवरी 12 -- सोनभद्र/केकराही, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड परीक्षा सोमवार से सभी विद्यालयों में शुरु हो गई है। समय सारिणी से एक साथ सभी विद्यालयों में परीक्षा कराई जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से टाइम टेबल जारी किया गया है और प्रश्नपत्र भी उपलब्ध कराया जा रहा है। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश से संचालित वर्ष 2026 की प्री बोर्ड परीक्षा सोनभद्र में सोमवार से सभी विद्यालयों में एक साथ शुरु हुई। सभी विद्यालयों में नकल विहीन एवं पारदर्शी तरीके परीक्षा संपन्न कराने के लिए जनपद स्तर से समय सारिणी जारी की गई है। इससे समस्त विद्यालयों में परीक्षा की एक रुपता बनी रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने बताया कि प्री बोर्ड परीक्षा सं...