अंबेडकर नगर, जनवरी 3 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जन शिक्षण केंद्र के तत्वावधान में संचालित ग्रामीण महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत सावित्री बाई फुले नारी संघ द्वारा भारत के प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जन्म दिवस मनाया गया तथा नारी संघ द्वारा सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जलालपुर विकासखंड ग्राम पंचायत भस्मा में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सावित्रीबाई फुले के चित्र में समक्ष दीपार्चन के साथ हुआ। जन शिक्षण केंद्र की सचिव पुष्पा पाल ने कहा कि इतिहास के पन्नों में सावित्री बाई फुले का नाम अमर है जिन्होंने अपना पूरा जीवन भारत की महिलाओं और दलित समुदाय के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए बिताया और भारत की प्रथम महिला शिक्षिका बनी। रामहित ने कहा कि वर्ष-1831 में महाराष्ट्र के नायगांव में जन्मी सावित्रीबाई फुले माली समुदाय से थीं। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.