गोरखपुर, दिसम्बर 18 -- गोरखपुर, निज संवाददाता उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव विनोद कृष्ण ने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति की संस्तुति के बाद परीक्षा केंद्रों की सूची, विद्यालयवार छात्र आवंटन सहित, परिषद की वेबसाइट upsmp.edu.in पर 17 दिसंबर को अपलोड कर दी गई है। यदि किसी छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य या प्रबंधक को परीक्षा केंद्रों को लेकर कोई आपत्ति या शिकायत है तो वे युक्तिसंगत कारण व साक्ष्य के साथ संबंधित विद्यालय की आईडी से परिषद के पोर्टल पर ऑनलाइन प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर 20...