आजमगढ़, फरवरी 23 -- आजमगढ़ संवाददाता। बूढ़नपुर इलाके के उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा में सोमवार को यूपी बोर्ड की पहली पाली में हाईस्कूल के अंग्रेजी के पेपर में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा छात्र पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक ने उसके खिलाफ अतरौलिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सोमवार को उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा में हाईस्कूल की पहली पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा चल रही थी। इस दौरान कक्ष निरीक्षक द्वारा परीक्षार्थियों के आधारकार्ड और प्रवेश पत्र मिलान किया जा रहा था। इस दौरान एक परीक्षार्थी संदिग्ध लगा। कक्ष निरीक्षक ने उससे पूछताछ शुरू कर दी। उसके प्रवेशपत्र पर फोटो किसी और का था। इस पर कक्ष निरीक्षक ने तत्काल केंद्र व्यवस्थापक को भी बुला लिया। उसके रोल नंबर और आधार कार्ड का मिलान कर जांच की गई। कड़ाई से पूछताछ के दौर...