महाराजगंज, मार्च 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। यूपी बोर्ड की परीक्षा समाप्त होने के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू होने वाला है। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तीन केंद्रों पर 19 मार्च से दो अप्रैल तक होगा। इसके लिए उत्तर पुस्तिकाओं का आंवटन हो गया है। मूल्यांकन की तैयारी पूरी हो गई है। मूल्यांकन केंद्र जीएसवीएस इंटर कालेज महराजगंज, सेठ आनंदनराम जयपुरिया इंटर कालेज आनंदनगर व महराजगंज इंटर कालेज महराजगंज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इसमें सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कालेज पर हाईस्कूल का सामाजिक विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, वाणिज्य, संस्कृत विषय का मूल्यांकन होगा। महराजगंज इंटर कालेज महराजगंज पर हाईस्कूल का विज्ञान, हिन्दी, चित्रकला, गृह विज्ञान तथा जीएसवीएस इंटर कालेज पर इंटरमीडिएट के सभी विषयों का मूल्यांकन होगा। डीआई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.