उन्नाव, जनवरी 28 -- अचलगंज। संवाददाता कानपुर-लखनऊ हाइवे स्थित एक ढाबे पर दो पक्ष भिड़ गए। गाली-गलौज, लाठी-डंडों से मारपीट और कई राउंड फायरिंग की चर्चाएं आम रहीं। एक कार की फोटो वायरल रही, जिसका शीश चटका है। बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान गोली से कार का शीश चटक गया। हालांकि, हिंदुस्तान अख़बार इस वायरल की पुष्टि नहीं करता। घटना 25 जनवरी की देर रात की बताई जा रही है। अचलगंज थानाक्षेत्र के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र बंथर के गेट नंबर दो के पास स्थित एक ढाबे पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय चर्चाओं के मुताबिक, यह विवाद ग्राम पंचायत बंथर में फैक्ट्री एरिया के चारों ओर संरक्षित ग्रीन बेल्ट की जमीन पर रात के अंधेरे में चल रहे अवैध मिट्टी खनन को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि इलाके में वर्चस्व और खनन को लेकर दो गुटों के बीच...