महाराजगंज, सितम्बर 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली के बैरिया गांव में शुक्रवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक गांव के सिवान में स्थित 33 हजार हाईटेशन बिजली के पोल पर चढ़ गया। यह युवक अपने रिश्तेदार के घर आया बताया जाता है। मामला प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि उसके पोल पर चढ़ने की साफ वजह नहीं पता चल सकी है। युवक पोल पर चढ़कर लगातार जान देने की धमकी देने लगा तो सनसनी फैल गई। पुलिस युवक को नीचे उतारने की कोशिशों में लगी है। बैरिया गांव में यह युवक अपनी रिश्तेदारी में आया है। गांव में सब कुछ सामान्य चल रहा था। सुबह लोग अपनी दिनचर्या में जुटे थे। इसी बीच अचानक गांव के पश्चिम स्थित सिवान में लगे हाईवोल्टेज बिजली के पोल पर युवक चढ़ गया। वह जोर-जोर से चिल्लाकर जान देने की धमकी देने लगा। मामला क्षेत्र में जंगल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.