शामली, नवम्बर 16 -- शहर के हाईवे मार्गों पर लंबे समय से फैली गंदगी को हटाने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष सफाई अभियान शुरू कर दिया है। हाईवे के किनारे जमा कूड़े-कचरे और अवैध रूप से फेंकी जा रही गंदगी के कारण मार्गों का सौंदर्य बिगड़ रहा था, जिससे आए दिन राहगीरों और वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। प्रदेश सरकार द्वारा शामली के चारो ओर हाईवों का निर्माण किया गया है। जिससे शामली शहर को जाम से मुक्ति मिल सकी, लेकिन हाईवे के दोनों ओर कचरे के ढेर बन जाने से गंदगी फैली हुई है। गंदगी के कारण यातायात मार्ग की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। इस समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने टीमों का गठन कर सफाई कार्य तेज गति से शुरू कर दिया है। अभियान के तहत सभी प्रमुख हाईवे दिल्ली-शामली मार्ग, करनाल रोड, कैराना रोड, मेरठ रोड, बागपत रोड स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.