हापुड़, फरवरी 13 -- कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने 31 जनवरी को हुई चावल व्यापारी से 64 लाख रुपये की लूट का खुलासा कर घायल समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने लूट की रकम 44.33 लाख रुपये, दो बाइक, एक स्कूटी, सात मोबाइल फोन, तमंचा समेत अन्य सामान बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम को एसपी कुवंर ज्ञानंजय सिंह ने 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर उनको सम्मानित किया है। शुक्रवार को पुलिस कार्यालय पर घटना का खुलासा कर एसपी कुवंर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार अल सुबह स्वाट टीम को सूचना मिली कि सिखेड़ा बंबे से दो बाइक और स्कूटी पर सवार होकर बदमाश आने वाले है। सूचना मिलते ही स्वाट टीम प्रभारी पारस मलिक ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान को सूचना दी। जिसके बाद दोनों ही टीमों ने संदिग्धों की चेकिंग शुरू कर दी।...