लखनऊ, फरवरी 20 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता। राजधानी में सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले मरीजों को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है। इसके तहत हाईवे से सटे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) को अपग्रेड कर आधुनिक ट्रॉमा सेंटर में बदला जाएगा। इन ट्रॉमा सेंटरों पर 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, जिससे गंभीर रूप से घायल मरीजों को तत्काल इलाज मिल सकेगा और उनकी जान बचने की संभावना बढ़ेगी। वर्तमान व्यवस्था में सड़क हादसे के बाद घायल मरीजों को पहले नजदीकी सीएचसी ले जाया जाता है लेकिन वहां सीमित संसाधन और विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल या बड़े मेडिकल संस्थानों में रेफर करना पड़ता है। इस प्रक्रिया में काफी समय लग जाता है, जिससे मरीज की स्थिति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.