मुरादाबाद, फरवरी 8 -- मुरादाबाद। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण बोर्ड बैठक में निर्णय. के बाद उम्मीद जागी है कि जीरो प्वाइंट से काशीपुर तिराहे तक सुंदरीकरण होगा। बदलाव दिखाई देगा। नगर निगम के क्षेत्र में जो क्षेत्र नहीं है वहां प्राधिकरण अवस्थापना मद में लाइट लगवाएगा। सड़कों का निर्माण करवाएगा। इसमें काशीपुर तिराहा से जीरो प्वाइंट तक सड़क नाला बनेगा। वहीं टीडीआई सिटी जैसे स्थानों पर भी फायदा मिलेगा। इसके साथ ही जामा मस्जिद रोड संवरेगी नाला भी बनेगा। पाकबड़ा जीरो प्वाइंट से गागन तक विशेष सुंदरीकरण होगा। कंपाउंडिंग को और सरल किया गया है। गागन पुल पर विशेष सुंदरीकरण होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...