हमीरपुर, फरवरी 6 -- कानपुर-सागर हाईवे पर गुरुवार की रात वाहनों की खराबी के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। कानपुर नगर के थाना सजेती के दुर्गा मंदिर मोड़ से लेकर मौदहा तक करीब 40 किमी लंबाई में रात भर वाहन रेंगते रहे। इस दरम्यान यात्री बसें, शादी-ब्याह के वाहन और एंबुलेंस तक फंसी रही। ट्रैफिक पुलिस की टीमें जाम खुलवाने को दौड़ती-भागती रहीं। लेकिन लोगों को राहत नहीं मिली। शादी-ब्याह की सहालग शुरू होते ही हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। ऐसे में हाईवे पर वाहनों की खराबी और आगे निकलने की होड़ में जाम लगना शुरू हो गया है। बीती रात शादियों के चलते बढ़े ट्रैफिक के दबाव के कारण सुमेरपुर से हमीरपुर के बीच कई किमी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम ने पूरी राहत यात्रियों को हलाकान कर दिया। यमुना नदी के पुल पार भी देर रात तक घंटों जाम लगा...