चित्रकूट, जनवरी 7 -- चित्रकूट। संवाददाता मऊ कस्बा स्थित तहसील गेट के सामने झांसी-मिर्जापुरा नेशनल हाईवे में बुधवार की दोपहर तीन वाहन टकरा गए। जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के दौरान अनियंत्रित ट्रक की ठोकर लगने से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही डंपर की ठोकर लगने से बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। करीब एक घंटे तक हाईवे में जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने किसी तरह वाहनों को किनारे कराकर जाम खुलवाया। बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे तहसील गेट के पास प्रयागराज की तरफ जा रहे ट्रक ने एक बोलेरो को ठोकर मार दी। इसी दौरान पीछे से आ रहा डंपर भी ट्रक से भिड़ा गया। डंपर की चपेट में आए बाइक सवार 22 वर्षीय विष्णु केसरवानी व उसकी बहन 19 वर्षीया ज्योति केसरवानी मामूली रूप से घायल हो गए। बोलेरो को ठोकर मारने के बाद डंपर अनियंत्रित होकर हाईवे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.