हमीरपुर, फरवरी 23 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कस्बे के अंदर कानपुर-सागर हाईवे में शराब के नशे में धुत्त चालक डंपर खड़ा करके गायब हो गया। हाईवे में बीचों-बीच डंपर के खड़े होने से कस्बे के अंदर भीषण जाम लग गया और दोनों तरफ सैकड़ों वाहन फंस गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद डंपर को हाईवे से हटवाकर यातायात बहाल कराया। इस दौरान तीन घंटे तक सभी तरह के वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ते रहे। उधर, होश आने के बाद चालक ने अपना मोबाइल और रोकड़ गायब होने की बात कही है। दोपहर करीब 1:00 बजे एक डंपर कानपुर से कबरई जा रहा था। जिसमें चालक और खलासी सवार थे। डंपर को खलासी चला रहा था और चालक केबिन में गहरी नींद में सो रहा था। कस्बे के अंदर पशुबाजार के समीप खलासी ने हाईवे के बीचोंबीच डंपर खड़ा किया और फरार हो गया। इसकी वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पाकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.