ग्वालियर, फरवरी 24 -- आपने सड़क बनवाने की मांग को लेकर लोगों को धरना देते देखा होगा, प्रदर्शन और अनशन करते हुए भी देखा होगा। लेकिन क्या कभी इसके लिए फायरिंग की बात सुनी थी? आपने जो कभी देखा-सुना नहीं वह मध्य प्रदेश में हुआ है। यहां हाईवे की मरम्मत की मांग के लिए टोल प्लाजा पर फायरिंग की गई है। आरोपी टोल प्लाजा में एक चिट्ठी फेंक गए हैं। मामला ग्वालियर-भिंड हाईवे पर स्थित बरैठा टोल प्लाजा पर हुई है। बाइक सवार दो बदमाशों ने टोल बूथ पर फायरिंग की और धमकी भरी चिट्ठी फेंककर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। बदमाश सिक्स लेन सड़क बनाने की मांग को लेकर टोल प्लाजा पहुंचे थे। चिट्ठी में उन्होंने लिखा है कि 'सरकार अंधी हो चुकी है' और 'आकाश जैसा अब कोई नहीं मरेगा'। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.