बागपत, फरवरी 10 -- अमीनगर सराय। रविवार देर शाम ब्राह्मणपुट्ठी गांव निवासी युवक अनुज को सड़क पार करते हुए मेरठ-बागपत हाइवे स्थित हिसावदा गांव मोड के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अनुज की मौके पर मौत हो गई। टक्कर मारकर वाहन चालक वाहन को लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार को ब्राह्मणपुट्ठी गांव निवासी 31 वर्षीय अनुज पुत्र किरणपाल अपने घर से बाइक लेकर अकेला बिना बताए घर से गया था। मेरठ-बागपत हाइवे स्थित हिसावदा गांव के बस स्टैंड पर वह अपनी बाइक से उतरकर फोन पर बात करते हुए सड़क पार कर रहा था अचानक किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत से परिजनों क...