बुलंदशहर, जनवरी 13 -- पुलिस प्रशासन के सख्त निर्देशों के बावजूद यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्टेट हाईवे पर बाइक सवार युवाओं द्वारा रील बनाई जा रही है। बिना हेलमेट, बिना हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट और वाहनों पर जाति सूचक शब्द लिखकर उत्पात मचाया जा रहा है। पुलिस मामले से अनभिज्ञ बनी हुई है। सोशल मीडिया के ट्विटर अकाउंट पर हिंदूवादी महिला नेत्री एवं समाजसेविका नम्रता सिंह ने की शिकायत में कहा है कि कुछ युवकों द्वारा स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों के साथ स्टंट करते हुए रील बनाई जा रही है। यह युवक न केवल कानून को चुनौती दे रहे हैं, बल्कि अपनी और दूसरों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इन वाहनों पर बड़े-बड़े अक्षरों में जाति लिखकर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है।शास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.