रुडकी, नवम्बर 10 -- रुड़की दिल्ली हाईवे पर रविवार गुरुकुल नारसन क्षेत्र में गुजर रही एक बारात की गाड़ियों के काफिले में कुछ वाहनों की खिड़कियों से बाराती बाहर निकल हुडदंग मचा रहे थे। जबकी कुछ वाहनों द्वारा हूटर का भी इस्तेमाल किया गया। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए सात वाहनों का ऑनलाइन चालान किया। नारसन पुलिस चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से वाहनों को ट्रेस किया गया। खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के अपराध में सात वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.