कानपुर, जनवरी 9 -- बिठूर, संवाददाता। नेशनल हाईवे पर ज्यादातर सड़क दुर्घटनाएं और मौतें आवारा मवेशियों के कारण हुई हैं। अब एनएचएआई ने इन दुर्घटनाओं को रोकने का फैसला लिया है। आवारा मवेशियों के गले में हरे रंग की रेडियम की पट्टी डाली जा रही है। साथ ही मवेशियों की दोनों सींगों में भी रेडियम लगाया जा रहा है। जिससे वाहन चालकों को मवेशी दूर से ही दिखाई दे सके और हादसा न हो। हाईवे पर लाख प्रयासों के बाद भी आवारा मवेशी बीच में आ जाते हैं। जिससे बाइक सवार घायल हो जाते हैं। कारें टकरा कर पलट जाती हैं। घटनाओं में लोगों की जानें तक चली जाती हैं। एनएचएआई-34 के अधिकारियों ने फैसला लिया है कि अब हाईवे किनारे घूमने वाले मवेशियों को हरे रंग की रेडियम की पट्टी पहनाई जाए। साथ ही उनके सींगों में भी रेडियम लगाया जाएगा। जिससे लोग सतर्क रहें। एनएचएआई के अधिकारी ...