मुजफ्फर नगर, मार्च 20 -- मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव गढ़ी सखावतपुर के जंगल में हुए हादसे में वृद्ध महिला व एक भैंसे की मौत हो गई। जबकि मृतका का पुत्र घायल हो गया। महिला की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। गांव गढ़ी सखावतपुर निवासी 68 वर्षीय विमला पत्नी विजयपाल अपने पुत्र टोनी के साथ सुबह करीब सात बजे घर से भैंसा बुग्गी पर सवार होकर अपने खेत पर जा रही थी। हाईवे पर उनकी भैंसा-बुग्गी एक ट्रक की चपेट में आ गई। जिसमें महिला व भैंसे की मौके ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि महिला का पुत्र घायल हो गया। चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.