संभल, फरवरी 20 -- धनारी थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई। हाईवे पर खड़े एक ट्रक में पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम जा घुसी। इसके बाद पीछे से आ रही एक पिकअप भी डीसीएम से टकरा गई। पिकअप सवार एक युवक भी हादसे में घायल हुआ है। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है। आगरा के इरादतनगर निवासी भूदेव अपने ट्रक का पहिया पंक्चर होने के कारण उसे सड़क किनारे खड़ा कर जांच कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार टाटा डीसीएम ने खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक सन्नी (32), पुत्र भूरी सिंह (निवासी नगला कंचन, थाना खंदौली, आगरा) गंभी...