फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 12 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। हाईवे पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। वह मूंगफली के कारखाने में काम करता था। दवा लेने के लिए बाइक से निकला था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। शाहजहांपुर जिले के अल्लागंज थाने के बेला खेड़ा गांव निवासी 22 वर्षीय नितिन श्रीवास्तव अल्लागंज कस्बे के एक मूंगफली कारखाने में काम करते थे। शुक्रवार की शाम 5 बजे उसके पेट में दर्द हुआ। इस पर मालिक कश्मीर सिंह से वह दवा लेने की कहकर कारखाने में किसी की बाइक लेकर चला गया। कुछ देर बाद मालिक को जानकारी मिली कि बाईपास रोड पर एक्सीडेंट हो गया है जिसमें नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस पर वह मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में नितिन को वहां की सीएचसी ले गये। डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जब परिजन यहां लेकर आए तो नितिन को मृत ...