बागपत, फरवरी 10 -- बागपत में हाईवे पर वाहनों से स्टंटबाजी करने वाले चार युवकों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर को सीज कर दिया। पुलिस इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। दो दिन पहले दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर काठा गांव के पास कुछ युवकों ने वाहनों पर सवार होकर स्टंटबाजी की थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वायरल वीडियो में युवक थार की छत पर और स्कॉर्पियो कार की खिड़कियों पर लटककर स्टंटबाजी करते नजर आए थे। वहीं कुछ युवक ट्रैक्टर के बोनट पर बैठकर स्टंटबाजी कर रहे थे। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो पुलिस ने इसका संज्ञान लिया। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को काठा गांव के तीन और सिसाना गांव के एक युवक को गिरफ्तार किया, साथ ही स्टंटबाजी में प्रयोग की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.