कौशाम्बी, फरवरी 4 -- मंझनपुर, संवाददाता जिले के हाईवे पर दर्जन भर लग्जरी गाड़ियों से स्टंटबाजी का एक वीडियो मंगलवाल को तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में युवक-युवतियां चलती गाड़ियों का गेट व सनरूफ खोलकर स्टंट करते हुए रील बनाते दिख रहे थे। जिम्मेदारों को स्टंटबाजी की भनक तक नहीं लगी थी। मामले में देर रात ही पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने करीब आधा दर्जन से ज्यादा वाहनों को सीज कर दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार गाड़ियों पर युवक-युवतियां खड़े होकर स्टंट किए जा रहे थे। जिससे उनकी और अन्य राहगीरों की जान को खतरा हो सकता था। इनमें थार सहित कई लग्जरी गाड़ियां शामिल थीं। हालांकि, हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो कोखराज थाना क्षेत्र के राम वन गमन मार्...