आगरा, जनवरी 14 -- एनएचएआई के द्वारा बनाए जा रहे मथुरा-बरेली हाईवे पर सूकरक्षेत्र सोरों जी के संकेतक लगाने की मांग उठी है। सोरों नगर पालिका के चेयरमैन रामेश्वर दयाल महेरे ने इस संबंध में केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस संबंध में पत्र भेजे हैं। बुधवार को सोरों के चेयरमैन के द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि प्रदेश सरकार के द्वारा वर्ष 2021 में सूकरक्षेत्र सोरों को तीर्थ स्थल घोषित किया गया है। उत्तर भारत में गंगा किनारे सोरों पौराणिक व प्राचीन तीर्थ स्थल है। यहां नेपाल, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब समेत अन्य प्रांतों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए सोरों आते हैं। ऐसे में हाईवे पर पॉलीटेक्निक व कछला मार्ग पर सर्विस रोड से प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.