बस्ती, फरवरी 4 -- विक्रमजोत (बस्ती), हिन्दुस्तान टीम। बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर बुधवार अपराह्न दिनदहाड़े ओवरटेकिंग को लेकर बुलेट सवार दो दबंगों ने दाह सस्ंकार के लिए शव लेकर अयोध्या जा रहे लोगों की बस रोकने की कोशिश। बस धीमी होने पर चालक को भला-बुरा कहने के साथ ही इनमें से एक युवक ने असलहा निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। बस के शीशे पर गोली लगने से बस में बैठे लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ। बस में सवार लोगों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ना चाहा लेकिन वे फरार हो गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' अखबार वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि लालगंज थानाक्षेत्र के खोरिया निवासी अमरनाथ उपाध्याय के पिता का स्वर्गवास मंगलवार को हो गया था। बुधवार को परिजन अंतिम संस्कार के लिए बस से अ...