फिरोजाबाद, जून 21 -- थाना सिरसागंज में तेज रफ्तार से आ रहे वाहन की चपेट में आकर एक बालक की मौत हो गई। मृतक मंदबुद्धि था तथा रात में बगैर बताए घर से बाहर निकल आया था। धातरी निवासी तस्लीम 11 वर्ष पुत्र आरिफ अली मंद बुद्धि था। बताया जाता है कि वह शुक्रवार की रात दो बजे बिना किसी को बताए घर से निकल आया। कुछ देर के बाद परिजनो ने उसे बिस्तर पर नहीं देखा तो घबरा गए। परिजनों ने गांव में उसकी तलाश की। घंटों की तलाश के बाद भी तस्लीम का पता नहीं चला। इस दौरान हाइवे पर किसी का शव मिलने की जानकारी पर लोग पहुंचे तो वह तस्लीम का शव था। माना जा रहा है कि तेज गति से जा रहे किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी मिलने पर वहां काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। परिजनों में शव को देख कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...