फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 16 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। इटावा-बरेली हाईवे पर मंगलवार की सुबह वाहन की टक्कर लगने से एक साधु की मौत हो गयी। वह गंगा स्नान कर आश्रम पर जा रहे थे। घटना को देखते हुये साधु संत पहुंचे। वह 23 साल से मौनी आश्रम में रहते थे। इटावा-बरेली हाईवे के पास जमापुर गांव के नजदीक मौनी आश्रम है। इसमें 65 वर्षीय रामप्रकाश रहते थे और हर रेाज गंगा स्नान करने के लिए पैदल पांचालघाट जाते थे। मंगलवार की सुबह वह आश्रम से गंगा स्नान करने के लिए निकले थे। वन विभाग के नजदीक वाहन ने साधु को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी पर एंबुलेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सुबह छह बजे साधु को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल मेें भर्ती कराया गया। जहां दोपहर में इलाज के दौरान साधु की मौत हो गयी। इसको लेकर कादरीगेट थाना पुलिस को जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.