कौशाम्बी, फरवरी 3 -- जिले के हाईवे पर दर्जन भर लग्जरी गाड़ियों से स्टंटबाजी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवक-युवतियां चलती गाड़ियों का गेट व सनरूफ खोलकर स्टंट करते हुए रील बनाते दिख रहे हैं। जिम्मेदार हैं कि उन्हें स्टंटबाजी की भनक तक नहीं है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार गाड़ियों पर युवक-युवतियां खड़े होकर स्टंट किए जा रहे हैं। जिससे उनकी और अन्य राहगीरों की जान को खतरा हो सकता है। इनमें थार सहित कई लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं। यह वीडियो कोखराज थाना क्षेत्र के राम वन गमन मार्ग का बताया जा रहा है। हालांकि इस वीडियो की हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। इस घटना ने सड़क सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाते हुए राहगीरों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गय...