मेरठ, जनवरी 2 -- कंकरखेड़ा में गुरुवार देर रात एनएच 58 हाईवे स्थित एक रिसोर्ट में नये साल की पार्टी के दौरान कुछ युवकों और बाउंसरों में भिड़ंत हो गई। मनपसंद गाना चलाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसी बात पर पहले हंगामा और इसके बाद रिसोर्ट में ड्यूटी करने वाले बाउंसरों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। पुलिस ने दो गाड़ी कब्जे में ली और दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार रात रिसोर्ट में कुछ युवक अपने परिवार के साथ नये साल की पार्टी करने आए थे। कार्यक्रम के दौरान दौराला के कुछ युवकों और बाउंसर के बीच विवाद हो गया। सभी बाउंसर इकट्ठा हो गये और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान युवकों ने अपने साथियों को बाहर से बुला लिया। इसके बाद बाउंसरों और इन लोगों में लाठी डंडे चले। दोनों पक्षों के लोग घायल हो गये। सारा मामला रिसोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.