अल्मोड़ा, फरवरी 1 -- अल्मोड़ा, कार्यालय संवाददाता। अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर रात के समय वाहनों की आवाजाही की मियाद प्रशासन ने एक बार फिर बढ़ा दी है। क्वारब में दरक रही पहाड़ी मुसीबत का सबब बनी हुई है। बीते चार माह से रात के समय यहां वाहनों का संचालन ठप है। दिन में भी यात्री जान हथेली में सफर करने को मजबूर हैं। इसके बाद भी पहाड़ी का ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। प्रशासन ने इससे पहले 31 जनवरी तक रात के समय वाहनों का संचालन बंद रखने के आदेश जारी किए थे। इस दौरान पहाड़ी के ट्रीटमेंट की बात कही जा रही थी। लेकिन अब तक कोई ठोस हल नहीं निकल पाया है। अब प्रशासन ने वाहनों का संचालन बंद रखने की मियाद 17 फरवरी तक बढ़ा दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.