उन्नाव, दिसम्बर 15 -- बीघापुर। लालकुआं चौकी के पास उन्नाव-लालगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह साढ़े बजे एक 35 वर्षीय युवक को वाहन ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वाहन चालक फरार हो गया। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव मॉच्र्युरी में रखवाया। थानाध्यक्ष राजपाल और लाल कुआं चौकी इंचार्ज सुनील कुमार अवस्थी ने बताया कि स्थानीय ग्राम प्रधानों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। बताया कि शरीर पर काले रंग की जैकेट और स्लेटी रंग की पेंट थी। चेहरे पर दाढ़ी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...