अमरोहा, दिसम्बर 3 -- कोहरे के बढ़ते प्रभाव के साथ ही हाईवे पर यात्रा जोखिम भरी हो चुकी है। नेशनल हाईवे पर जगह-जगह बने अवैध कट दुर्घटना की आशंका को बढ़ा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर लोग अपनी सुविधा के लिए सड़क के डिवाइडर तोड़कर कट बना लेते हैं, जिससे तेज रफ्तार वाहनों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है। इससे अनियंत्रित होकर वाहन हादसे का शिकार हो जाते हैं। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे सिक्सलेन होने के बाद से वाहनों की रफ्तार भी तेज हो गई है। सरपट दौड़ने वाले वाहनों के लिए हाईवे किनारे बने अवैध कट हादसे का कारण बन रहे हैं। बात अगर बृजघाट से गजरौला तक करें तो दस से ज्यादा स्थानों पर अवैध कट बने हैं, जो हादसों को बढ़ावा दे रहे हैं। खास बात यह है कि पुलिस इन अवैध कटों को कई बार बंद करा चुकी है लेकिन बावजूद इसके अवैध कट बना लिए जाते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.