संभल, जनवरी 29 -- बबराला-मुरादाबाद हाईवे पर डिवाइडर में बनाए गए अवैध कट लगातार हादसों का कारण बनते जा रहे हैं। स्थानीय लोगों द्वारा डिवाइडर पर मनमाने तरीके से कट बना लिए गए हैं, जिससे तेज रफ्तार वाहनों के बीच अचानक मोड़ और क्रॉसिंग के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। हाईवे के डिवाइडर पर लगी सुरक्षा ग्रिल को भी कई स्थानों पर काट दिया गया है। इससे न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि वाहन चालकों और पैदल राहगीरों की जान भी जोखिम में पड़ गई है। इसके अलावा हाईवे के विभिन्न हिस्सों में सड़कों पर बने गड्ढे भी दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बन रहे हैं। तेज गति से गुजरने वाले वाहन गड्ढों में फंसकर अनियंत्रित हो जाते हैं, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही अवैध कट बंद कर सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.