अमरोहा, मार्च 2 -- गजरौला। नेशनल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार तेज हो गई है। ऐसे में हाईवे पर बने अवैध कट जानलेवा साबित हो सकते हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए कांवड़ यात्रा संपन्न करवाने के लिए एनएचएआई ने सप्ताहभर पहले सभी अवैध कट बंद करा दिए थे लेकिन होटलों के सामने मिट्टी डालकर फिर से अवैध कट बना दिए गए हैं। ऐसे में हादसों का खतरा बढ़ गया है। अधिकारी भी इसे लेकर गंभीर नहीं हैं। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सिक्सलेन हो गया है। हाईवे के किनारे सर्विस मार्ग भी बना दिए गए हैं। सर्विस मार्ग से कोई हाईवे पर न चढ़े इसके लिए डिवाइडर व नाला बनाया गया है। नाले पर स्लैब डाली गई है। सिक्सलेन होने के बाद हाईवे पर वाहनों की रफ्तार बढ़ गई है। ऐसे में यदि कोई वाहन अवैध कट से हाईवे पर चढ़ता है तो बढ़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है। बात अगर गजरौला की करें तो हाईवे के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.